महिला बेस अस्पताल सिमली की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों ने निकाली रैली

खबर शेयर करें

Chamoli 
महिला बेस अस्पताल सिमली की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों ने निकाली रैली

उप जिला अस्पताल महिला बेस सिमली की पांच सूत्रीय समस्याओ को लेकर प्रधान संगठन चमोली के अध्यक्ष उमेश खंडूरी द्वारा चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन के नवें (09) दिन शनिवार को जनपद के ग्राम प्रधानो ने समर्थन करते हुऐ सिमली बाजार से बेस अस्पताल तक रैली निकाली तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी नाराजगी जताते हुऐ बेस अस्पताल में पंहुच कर वास्तविक जानकारी ली ।


महिला ग्राम प्रधान खरसांई शिवानी, लीला देवी ग्राम प्रधान सिरण, राखी देवी ग्राम प्रधान चौकी, सरस्वती देवी ग्राम प्रधान सिदोली ने कहा उप जिला चिकित्सालय महिला बेस का नाम होने पर भी महिला डॉक्टर व महिलाओं को किसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध नहीं है। राकेश बिष्ट ग्राम प्रधान ऐंड, सन्तोष कुमार ग्राम सभा सिदोली, सुशील गैरोला ग्राम प्रधान चमोला और चूलाकोट के प्रधान भरत कुमार ने कहा बेस अस्पताल सिमली में स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के लिए आवाज उठा रहे है लेकिन स्वास्थ्य विभाग बराबर अनदेखी का रवैया अपनाये हुऐ हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज लडोला ने कहा कि फिजिशियन बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ व टैकनीशियन नहीं होने से क्षेत्र की जनता को अन्यत्र जाना पड़ता है।


प्रधान संघ के अध्यक्ष उमेश खंडूरी ने कहा कि नौ दिनों तक चले सत्याग्रह आन्दोलन में शासन प्रशासन और विभाग ने किसी प्रकार का समाधान नही किया जिसके कारण अब आमरण अनशन आन्दोलन आज से शुरू कर दिया गया है।शासन प्रशासन और विभाग से समस्याओ के समाधान का शासनादेश मिलने पर आमरण अनशन आन्दोलन वापस लेंगे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *