मंदिर समिति ने डीएम को ज्ञापन प्रस्तुत कर रावलजाड मंदिर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण करने की मांग की

खबर शेयर करें

Chamoli 
मंदिर समिति ने डीएम को ज्ञापन प्रस्तुत कर रावलजाड मंदिर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण करने की मांग की


विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत रावलजाड रानो मन्दिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा रावलजाड मन्दिर के सुरक्षा दीवार निर्माण एवं मन्दिर के समग्र विकास कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत बिजराकोट, बड़ेथ, डांग, इज्जर, भन्वाड़ी, रानो, सारी, क्वीठी, काण्डा एवं तोली-गैलुंग के सम्मानित प्रधानों तथा रावलजाड मन्दिर समिति के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में रावलजाड धाम की सुरक्षा, संरक्षण एवं विकास की मांग को प्रशासन के समक्ष रखा।
इस अवसर पर रावलजाड मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, उपाध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, सचिव ईश्वर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी, सदस्य वीरेन्द्र भण्डारी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत करने के बाद समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि हम सभी की आस्था के केन्द्र रावलजाड मन्दिर की सुरक्षा एवं विकास हेतु क्षेत्रवासियों का यह सामूहिक प्रयास निश्चित रूप से सफल होगा। देवभूमि की इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण के लिए सभी श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *