गैरोली गांव में सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी

खबर शेयर करें

 

चमोली
गैरोली गांव में सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी

‌‌कर्णप्रयाग तहसील केअन्तर्गत गैरोली गांव तक सड़क सुविधा उपलब्ध होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुऐ विधायक अनिल नौटियाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।


मल्ली गैरोली की जनता दस बीस साल से अपने गांव को यातायात सुविधा से जोड़ने की मांग करती आ रही थी। मोटर मार्ग के लिए सन् 2015 में तीन किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली तथा वर्ष 2025 में इस सम्पर्क मोटर मार्ग को वित्तीय स्वीकृति मिली। 07 जून 2025 को विधायक अनिल नोटियाल ने इस मार्ग का शिलान्यास करते हुऐ कार्य प्रारम्भ करवाया। तथा सोमवार को जेसीबी मशीन द्वारा सड़क गैरोली गांव तक निर्मित कर दी गई। इस मोटर मार्ग के बनने से कनोठ मल्ला, गैरोली मल्ली गांव लाभान्वित हो रहे है।
पहली बार जे सी बी मशीन के द्वारा तीन किमी इस मोटर मार्ग का कटिंग कार्य पूरा करने पर गांव के बीच पंहुचने पर ग्रामीण खुशी में झूम उठे।
ग्राम प्रधान सुशील गैरोला बिरेन्द्र प्रसाद, शशि गैरोला, भगवती, योगेन्द्र प्रसाद, गिरीश गैरोला, नवीन गैरोला, विजय गैरोला, रविन्द्र नेगी, मोहन सिंह, दलीप सिंह, अवतार सिंह, खुशाल सिंह सहित गैरोली कनोठ गांव की जनता ने विधायक अनिल नोटियाल के प्रयासों की सराहना करते हुऐ आभार जताया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *