चमोली
गौचर के प्रसिद्ध व्यवसायी हरीश रावत के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर
नगरपालिका क्षेत्र गौचर के प्रसिद्ध व्यवसायी हरीश रावत जी निधन पर व्यापार संघ सहित स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुऐ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गुरूवार को उनके पैतृक घाट रुद्रप्रयाग संगम में उनके पुत्र अतुल व बिपुल रावत व भाई ने उनकी चीता को मुखाग्नि देकर अन्त्येष्टि संस्कार संपन्न किया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिऐ नगर क्षेत्र गौचर और उनके पैतृक गांव जवाड़ी रूद्रप्रयाग के व्यापारी बन्धु, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
अस्वस्था के चलते 77 वर्षीय हरीश रावत जी का देहरादून में इलाज चल रहा था। बुधवार रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरूवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को रूद्रप्रयाग लाया गया। जहां संगम में उनका दाह-संस्कार किया गया।
व्यापार संघ गौचर के अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी आदि ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुऐ कहा कि स्व. हरीश रावत जी एक प्रतिष्ठित व्यवसायी व व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।