बंड भूमियाल एवं लक्ष्मीनारायण की पूजा – अर्चना और छात्र – छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति के साथ सात दिवसीय मेला का हुआ आगाज।

खबर शेयर करें

पीपलकोटी/चमोली 

बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया बंड विकास मेले का शुभारंभ। बंड भूमियाल एवं लक्ष्मीनारायण की पूजा – अर्चना और छात्र – छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति के साथ सात दिवसीय मेला का हुआ आगाज।

बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने सात दिवसीय बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले का आज फीता काट कर किया शुभारंभ। इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीत देवी और नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी भी उपस्थित रहे। मेले में बंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों के छात्र – छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने ली सलामी। इस दौरान बंड व नागपुर पट्टी के महिला मंगल दलों द्वारा शानदार झांकी निकाली गई। वहीं स्कूली छात्रों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है।

बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा मेले हमारी संस्कृति एवं मिलन का केंद्र है। बंड संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने बताया की बंड भूमियाल लक्ष्मीनारायण व बजरंगबली की पूजा – अर्चना और जनप्रतिनिधियों व विभागों के सहयोग से सात दिवसीय बंड विकास मेले का आज से विधिवत शुभारंभ हो गया है। उन्होंने लोगों को बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर बंड संरक्षक अतुल शाह, शंभू प्रसाद सती, कोषाध्यक्ष ताजवर नेगी, गुलाब सिंह, महामंत्री हरीश पुरोहित, भाजपा महामंत्री दीपक पंत, अयोध्या हटवाल, सुनील कोठियाल, राजेन्द्र हटवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, ऊषा रावत, शैलेंद्र नेगी, राकेश नवानी, मनोज कुमार, संजय राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *