ग्राम सभा किलौण्डी की खुली बैठक में हुआ युवक मंगल दल व महिला मंगल दल का गठन

खबर शेयर करें

चमोली 
ग्राम सभा किलौण्डी की खुली बैठक में हुआ युवक मंगल दल व महिला मंगल दल का गठन

विकास खण्ड दशोली क्षेत्र की ग्राम सभा किलौण्डी नारायण में ग्राम प्रधान मीना देवी सजवाण की अध्यक्षता में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महिला मंगल दल एवम युवक मंगल दल का गठन किया गया।


रविवार को हुई इस बैठक में सर्व सम्मति से आरती देवी नेगी को महिला मंगल दल अध्यक्ष एवं युवक मंगल दल अध्यक्ष पद पर कुलदीप असवाल को नियुक्त किया गया तथा महिला मंगल दल के उपाध्यक्ष के लिऐ मनीषा देवी, सचिव श्रीमती अनीता देवी, उपसचिव मीना देवी, कोषाध्यक्ष सुषमा देवी, सदस्य कार्यकारिणी में मंदोदरी देवी, दिगाम्बरी देवी, सुलोचना देवी, राजेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी, अनीता देवी एवं युवक मंगल दल में उपाध्यक्ष पद पर सन्दीप सजवाण, सचिव रघुनाथ रावत, कोषाध्यक्ष संतोष नेगी तथा कार्यकारिणी सदस्यों में रितेश नेगी राहुल नेगी रविन्द्र सजवाण सूरज सजवाण विपिन असवाल को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रधानपति राकेश सजवाण पूर्व प्रधान दीपक असवाल प्रेम सिंह कण्डारी अनिल असवाल आदि लोग मौजूद रहे


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *