उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा सेना भर्ती से पहले मुफ्त प्रशिक्षण,

खबर शेयर करें

उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा सेना भर्ती से पहले मुफ्त प्रशिक्षण,

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड के युवाओं को सेना में भर्ती की तैयारी कराने के लिए सरकार अब निशुल्क प्रशिक्षण देने जा रही है। इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर ली है। विभाग की ओर से सभी 13 जिलों में यह प्रशिक्षण जल्द शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने बीते दिनों विभाग को प्रदेश के युवाओं को सेना में जाने के लिए तैयार करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को कुछ पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
उत्तराखंड की शानदार सैन्य परंपरा रही है। लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य देश सेवा में सेना के माध्यम से जुड़ा है। राज्य सरकार चाहती है कि हमारे युवा अग्निवीर योजना के तहत देश की रक्षा में अपनी भूमिका निभाएं। इसके साथ ही, सेवाकाल के बाद अग्निवीरों को प्रदेश की सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *