गन्ना कोल्हू स्वामियों को दी कानून की जानकारी,रबड़ रैक्सिन से भरे वाहन होंगे सीज
हरिद्वार।
लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी ने गन्ना कोल्हू स्वामियों की साथ बैठक की। चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी ने कहाँ गन्ना कोल्हूओ में काम करने वालें सभी लोगों का सत्यापन कराना जरूरी है।

जो लोग बाहरी राज्य से आकर काम कर रहे है उनका वेरिफिकेशन उनके थाने से कराना जरूरी है साथ उनके कोई आपराधिक मामला तो दर्ज नहीं है उनके द्वारा एक एफिडेविट भी लिया जाए। उन्होंने कहाँ गन्ना कोल्हू स्वामी कोल्हूओ में ज्यादा कैश ना रखे और ज्यादातर ऑनलाइन लेनदेन करें। उन्होंने साइबर ठगी के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहाँ बच्चों को ऑनलाइन गेम से दूर रखे। और अपना ओटीपी किसी से शेयर न करें। उन्होंने कहाँ एक से अधिक शिकायतें आ रही है जो भी लोग रबड़ रैक्सिन जलाते है उसको जलाना बंद कर दे। चौकी प्रभारी ने बताया है की चौकी क्षेत्र में जो भी वाहन रबड़ रैक्सिन लेकर गन्ना कोल्हूओ में डालते हुए पकड़ा गया उसको सीज किया जायेगा। साथ ही उसकी रिपोर्ट भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी जाएगी।आपको बता दे की पुलिस चौकी प्रभारी ने अब तक आधा दर्जन रबड़ रैक्सिन से भरे वाहनों को सीज कर चुके है।