*गौचर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चिकरण, पार्किंग व्यवस्था, काश्तकारों की आवाजाही हेतु रास्ता निर्माण सहित अन्य 16 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा*

खबर शेयर करें

 

चमोली

*गौचर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चिकरण, पार्किंग व्यवस्था, काश्तकारों की आवाजाही हेतु रास्ता निर्माण सहित अन्य 16 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा*


नगर क्षेत्र गौचर में अस्पताल के उच्चिकरण, पार्किंग व्यवस्था, मिनी स्टेडियम, हवाई पट्टी के दोनों ओर काश्तकारों के लिए रास्तों का निर्माण, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सहित ग्रामीण क्षेत्र एवं अन्य 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा।
शुक्रवार को हुऐ धरना प्रदर्शन में भी नगर क्षेत्र गौचर के अलावा रानीगढ़ पट्टी और गंगनानी इलाके के रानौं, सारी, नाग कांडा, क्वींठी, तोली, बमोथ, सूगी, करछुना, गडुना, कुमेड़ा, सरमोला आदि गांवों के लोग अपने गांवों की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे। आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया ने नवंबर में गौचर मेले के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की उच्चीकरण की घोषणा की थी। गौचर में घोषणा करके चले जाते हैं, लेकिन अब तक हुऐ घोषणाओं पर अमल नहीं होने से क्षेत्रवासी एव गौचर से लगे सभी ग्रामवासी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। वक्ताओं का कहना था जब तक इन सभी मांगो पर ठोस कार्यवाही नही हो जाती है तब तक हमारा आन्दोलन चलता रहेगा।
शुक्रवार को क्रमिक धरना प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, जिला प्रवक्ता अर्जुन नेगी, पूर्व सभासद ताजबर कनावासी, मंजू खत्री, सूबेदार जीत सिंह बिष्ट, कैप्टन प्रताप सिह खत्री,सूबेदार राजेन्द्र सिंह नेगी, भरत सिह नेगी, गजपाल सिंह नेगी,रणजीत सिंह रावत,दिनेश खत्री,भरत सिंह नेगी,भगत सिंह कण्डारी, सूर सिंह नेगी, पूरण सिंह नेगी,मण्डल अध्यक्ष जगदीश कनवासी, नगर महामंत्री महावीर नेगी,राजेन्द्र आर्य,गजपाल लाल,पूरण नेगी,बिजयराज ,पंकज नेगी, उमराव सिंह नेगी, बच्ची लाल ,जिला महामंत्री हरीश नयाल,जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी, महेश कमार, एस सी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम एल राज ,बिनोद कुमार,राजकुमार, पंकज कमार, दिगपाल सिंह, अनुशोया सिंह नेगी, मनबर सिंह नेगी, जिला महामंत्री हरीश कुमार आदि बैठे रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *