*संस्कृत शिक्षा निदेशक डा० आनन्द भारद्वाज एवं सहायक निदेशक डा० चण्डी प्रसाद घिल्डियाल ने किया संस्कृत महाविद्यालय सिमली का औचक निरीक्षण*

खबर शेयर करें

 

चमोली

*संस्कृत शिक्षा निदेशक डा० आनन्द भारद्वाज एवं सहायक निदेशक डा० चण्डी प्रसाद घिल्डियाल ने किया संस्कृत महाविद्यालय सिमली का औचक निरीक्षण*

विधानसभा सत्र के दौरान संस्कृत शिक्षा निदेशक उत्तराखण्ड डा0 आनन्द भारद्वाज एवं सहायक निदेशक डा0 चण्डी प्रसाद घिल्डीयाल ने श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर सिमली चमोली का औचक निरीक्षण किया।
छात्रों द्वारा निदेशक के स्वागत में स्वस्तिवाचन और संस्कृत के मंत्रों से वातावरण संस्कृतमय हो गया। महाविद्यालय की गतिविधियों से जनपदीय सहायक निदेशक चण्डी प्रसाद घिल्डियाल ने निदेशक संस्कृत शिक्षा को अवगत कराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 एम0आर0पुरोहित ने महाविद्यालय हेतु विषयगत शिक्षकों की मांग की। तथा महाविद्यालय में अल्पमानदेय पर सेवा दे रहे शिक्षकों ने भी अपनी बात रखी।
इस अवसर पर आचार्य दिवाकर डिमरी, बिपिन चन्द्र, कैलाश चन्द्र, सुनील, मयंक, अनुराग, विवेक, हिमांशु, अमन, मनोज, सुदेव, अंशू आदि उपस्थिति थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *