जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर जुटी है नवरात्र पर्व पर होने वाली रामलीला मंचन को दिव्य स्वरूप देने पर*

खबर शेयर करें

चमोली 
*जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर जुटी है नवरात्र पर्व पर होने वाली रामलीला मंचन को दिव्य स्वरूप देने पर*
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में विगत वर्षों की भांति इस बार भी जन कल्याण लोक सेवा समिति नवरात्र पर्व के दौरान गौचर के ऐतिहासिक मैदान में रामलीला मंचन को दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसके चलते समिति द्वारा अभी तक रामलीला मंचन में सभी पात्रों का चयन कर उच्चित मार्ग दर्शन में उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।
मंगलवार को जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में रामलीला मंचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुऐ समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए रामलीला मंचन को इस बार और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के प्रमुख सदस्य पूर्व प्रधानाचार्य भरत सिंह नेगी जी ने कहा कि यह रामलीला किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है बल्कि गौचर व इससे जुड़े आसपास के गांवों के कलाकार भी इसमें प्रतिभाग करते हैं। उन्होंने वार्ड नं. 6 के पार्षद विनीत रावत जी से कहा कि उनका विशेष सहयोग इस बार भी समिति को मिलता रहेगा। शिक्षक कल्याण सिंह चौधरी जी ने कहा कि विगत वर्ष समिति द्वारा रामलीला मंचन को जो दिव्य स्वरूप दिया गया था वह प्रशंसनीय रहा है।
बैठक में समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर अलग – अलग समितियां गठित कर जिम्मेदारी सौंपी गई। पत्राचार समिति में पूर्व शिक्षक राजेन्द्र सिंह नेगी, सुनील पंवार, कुशाल सिंह नेगी, मंजू नेगी, गीता रावत, पुष्पा देवी, नन्दी रावत, राजी देवी,  बीसा, सरिता भंडारी, मीनाक्षी देवी आदि, मंच संचालन में अर्जुन नेगी व सुरेन्द्र सिंह राणा के अलावा साज सज्जा, अनुशासन, स्वागत समिति, समन्वय समिति सहित अन्य समितियों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *