चमोली
*नगर क्षेत्र गौचर में नाबालिग एवं नौसिखिया वाहन चालकों पर अंकुश लगायें जाने हेतु पुलिस चौकी को दिया ज्ञापन*
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में नाबालिग एवं नौसिखिया वाहन चालक द्वारा आये दिन लोगों को चोटिल किये जाने की घटनाओं को देखते हुऐ व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुऐ ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस चौकी प्रभारी को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि नगरपालिका क्षेत्र गौचर में नाबालिग एवं नौसिखिया वाहन चालकों द्वारा आये दिन आम जनता को चोटिल किये जाने की घटनाएं सामने आ रही है। अत्यधिक तीव्र गति से चलने वाले ऐसे वाहन मुख्य बाजार सहित आसपास के इलाकों में लोगों के लिए खतरे का कारण बने हुऐ हैं। इनके कारण स्कूली बच्चे, व्यापारियों, बुजुर्गों एवं आम जनता का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे वाहन चालकों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है। जिसके कारण यह बैखौफ होकर सड़कों पर तीव्र गति से चल रहे हैं। नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिऐ अवैध गतिविधियों में लिप्त पाये जाने वाले अवांक्षित तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी आवश्यक है। जिससे नगर में आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।