टोल प्लाजा पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का हल्ला बोल
कहा क्षेत्र के लोगों से टोल की वसूली गलत
देहरादून।
देहरादून डोईवाला के बीच लच्छी वाला के स्थित टोल प्लाजा पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन किया और कहा कि स्थानीय वाहन चालकों और मालिकों को टोल के लिए परेशान किया जा रहा है तो वही पहाड़ के वाहनों से भी टोल बसूलने का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारी लोगों ने कहा कि शासन प्रशासन को टोल प्लाजा की समस्या पर ध्यान देकर कारवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने पार्टी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड़ को राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को एक ज्ञापन देते हुए मांग करी कि जितनी जल्दी हो सके इस टोल प्लाजा से वसूली बंद हो क्योंकि यह टोल प्लाजा उत्तराखंड के लोगों का सिर्फ आर्थिक शोषण कर रहा है जबकि स्थानीय लोगों से भी टोल बसूला जा रहा है जो गलत है।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारी पार्टी नेताओं में चार सूत्रीय ज्ञापन पर कारवाई नहीं होने पर पुनः आंदोलन की धमकी दी है।