डोईवाला की जाखन नदी में मिला एक महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

डोईवाला

डोईवाला की जाखन नदी में मिला एक महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी….

शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे शेरगढ़ की जाखन नदी में एक महिला का शव देखा गया,शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गईं , स्थानीय निवासी प्रताप सिंह बस्सी ने बताया कि मृत महिला नेपाली है, जिसकी उम्र 40 वर्ष लगभग बताई जा रही है, जो अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर 5 शेरगढ़ जाखन में निवासरत थी।

 

मृत महिला का एक 5 साल का बेटा भी बताया जा रहा है जिसको रोते बिलखते महिला अपने पीछे छोड़ गई,सूचना मिलते ही मौके पर लाल थप्पड़ पुलिस पहुंची और महिला का शव अपनी कस्टडी में लिया, बताया जा रहा है की प्रथम दृष्टि से मृत महिला का शब देखकर हत्या का मामला लग रहा है क्योंकि महिला की जीभ बाहर निकली हुई थी जिससे शक होता है कि महिला को गला घोटकर मर गया होगा। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।