नगरनिगम चुनाव की सभी तैयारियां हुई पूर्ण , पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

खबर शेयर करें

नगरनिगम चुनाव की सभी तैयारियां हुई पूर्ण , पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

कोटद्वार 

नगरनिगम चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है । आज गुरुवार को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए पुलिस व प्रशासन की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। नगर निगम क्षेत्र को छह जोन व बारह सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट व सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। चुनाव में 1,18,808 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में 60060 महिला व 58722 पुरुष मतदाता है। निगम क्षेत्र के 40 वार्डों में 60 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 108 मतदान बूथ हैं। इनमें से 31 मतदान केंद्रों को संवेदनशील व 13 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इस संबध में मंगलवार देर शाम को अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक में चुनाव ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *