पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने स्वच्छता के मद्देनजर 10 नई कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी।हर वार्ड को मिला एक कूड़ा वाहन

खबर शेयर करें

 

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने स्वच्छता के मद्देनजर 10 नई कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी।हर वार्ड को मिला एक कूड़ा वाहन

डोईवाला –

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत 10 नए कूड़ा वाहनों को पूजा अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l 10 नये कूड़ा वाहन आने से अब नगर पालिका में 20 कूड़ा वाहन हो गए हैं जो प्रत्येक वार्ड के लिए एक कूड़ा वाहन उपलब्ध होगा I
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है बोर्ड की पहली बैठक में ही कूड़ा वाहन खरीदने के लिए प्रस्ताव रखा था, जिन्हे सोमवार को उद्घाटन के बाद सफाई व्यवस्था में लगा दिया गया है l साथ ही नगर पालिका अधिकारियों को गीला व सुखा कूड़ा को अलग-अलग करने संबंधित जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए और कूड़ा वाहनों के ऊपर से ढककर नगर से संचालित करने को कहा I साथ ही स्वच्छता को बनाए रखने में सरकार के साथ-साथ आम जनमानस को भी जुड़ना होगा,तभी गंदगी को दूर किया जा सकता हैI नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि 10 नए कूड़ा वाहनों को पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाई है Iइन वाहनों को सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शामिल किया गया है इससे डोईवाला नगर पालिका में कचरा प्रबंधन को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी I इन नए 10 कूड़ा वाहनों से कूड़े को प्रतिदिन घरों में उठाने में मदद मिलेगी I इस मौके पर, सभासद ईश्वर रोथान, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, सभासद सुरेश सैनी, सभासद विनीत राजपूत, सुरेंद्र लोधी, अवतार सिंह सैनी, अनुज कालरा, अमित सैनी, टी आई रविंद्र पंवार, लेखाकार सतीश चमोली, अवर अभियंता अखिलेश खंडूरी, अश्वनी कुमार, सफाई सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार नीरज कुमार के अलावा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहेI


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *