पैनखंडा की बेटी बनी वायुसेना में ऑफिसर

पैनखंडा की बेटी बनी वायुसेना में ऑफिसर

देहरादून/ चमोली

पैनखंडा की बेटी जोशीमठ से गार्गी उनियाल का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। बता दें कि गार्गी की शिक्षा ज्योति विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ से हुई है और इसके बाद कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी, पौरी गढ़वाल से इस वर्ष पूरी हुई। गार्गी का फोर्सेज में जाने का जूनून उनको यहां तक ​​खींच लाया और उनको ये सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल हुई जो बहुत ही मुश्किल रहती है। इस पद पर गार्गी का चयन एएफसीएटी प्रवेश के द्वार हुआ जिसका पहला एएफसीएटी परीक्षा, एसएसबी साक्षात्कार, मेडिकल, ऑर्डर ऑफ मेरिट के बाद उनका नाम दिसंबर 2024 पाठ्यक्रम की अंतिम मेरिट सूची में आया है। बता दें कि गार्गी ने एएफसीएटी परीक्षा 4 बार और सीडीएस परीक्षा 2 बार क्लियर किया है। जोशीमठ सीमांत सहर से ये बड़ी उपलब्धि है और इस चयन से क्षेत्र का मन बदला है जो आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणादायक है..गार्गी अपनी इस सफलता का श्रेया अपनी माता पिता ओर गुरुजनों तथा ओर अपने सभी मित्रों को देती हैं। और आने वाले छात्रों को ये संदेश देते हैं कि वो भी फोर्स से जुड़ें, कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, आप दिल से मेहनत करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। गार्गी के पिता दिनेश उनियाल एडवेंचर व्यवसायी हैं और माता पूनम हाउसवाइफ हैं।