उत्तरकाशी
बारिस व बर्फबारी से ठंड ने दी दस्तक ।
जनपद में सोमवार से हो रही बारिस व बर्फबारी के कारण ठंड ने दस्तक दे दी है, यमुनोत्री-गंगोत्री की ऊँची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने के कारण निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

जहाँ रविवार तक लोग गर्मी व उमस से बचने को पंखों का सहारा ले रहे थे अब मौसम के करवट बदलते ही गर्म कपड़ों की जरूरत पड़नी शुरू हो गई है, इस बार ठंड ने दीपावली से पहले ही दस्तक दे दी है, हालांकि पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने के कारण जनपद में स्थित यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला, तथा दोनों धामों व यात्रा मार्ग पर चहल पहल भी बढ़ी है!फिलहाल दोनों धामों में मौसम अनुकूल होने से ठंड बढ़ी है।
गंगोत्री धाम की यात्रा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में हो रही सामान्य वर्षा के दृष्टिगत, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र/यात्रा नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों के वाहनों के सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करवाए जाने तथा सड़क संबंधी सभी विभागों को मार्गों को सुचारू एवं सुलभ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ।
इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।तथा मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई है ।