चमोली।
*विभिन्न समस्याओं के समाधान न होने पर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर ने तय समयानुसार आज से क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू किया*

नगर कांग्रेस कमेटी गौचर द्वारा नगर क्षेत्र की बिभिन्न मांगों को लेकर 06 अगस्त और 09 अगस्त को उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग के माध्यम से ज्ञापन दिया गया था। तथा कहा गया था कि यदि सात दिन के अंतर्गत समस्याओं का सकारात्मक समाधान नहीं किया गया तो नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संघर्ष समिति धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर देगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। लेकिन आज दिन तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग व जिला अधिकारी चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से आज तय समयानुसार कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संघर्ष समिति द्वारा क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।
शनिवार 17 अगस्त तम समयानुसार से क्रमिक आन्दोलन एव प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि प्रत्येक दिन 10 बजे सुबह से 1:00 बजे तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जब तक मांगे नही मानी गयी तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।
आज इस धरना प्रदर्शन में
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश नेगी , पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रुद्रप्रयाग ईश्वर बिष्ट जी , नगर महामंत्री मनोज नेगी, नगर महामंत्री महाबीर नेगी, नगर मण्डल अध्यक्ष जगदीश कनवासी, मदन लाल टमटा, शिवलाल भारती, एस सी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एम एल राज, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष कोहली, जिला महामंत्री अजय किशोर भंडारी, पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष सन्दीप नेगी, राजकुमार, गजपाल लाल, बिनोद कुमार, रघिनाथ बिष्ट, लक्षमण पटवाल, अंकित कण्डारी, ताजबर कनवासी, पूरण सिंह नेगी, मनोज कुमार, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव बिभाशू बर्तवाल, पंकज नेगी, महेश चन्द्र, महेश खाली, गिरधारी शाह, मुन्नी देबी, मंजू खत्री, अनीता चौहान, बिजया गुसाई, भरत नेगी, रामपाल रावत, सुरभि नेगी, बिजयराज, कुन्दन लाल, राजेन्द्र नेगी, जीत सिंह बिष्ट, मनबर सिंह, राजेश्वरी नेगी, पंकज भण्डारी, राकेश कनवासी आदि मौजूद रहे।