शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक हाई स्कूल पोखरी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुभारंभ

खबर शेयर करें

चमोली

 शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक हाई स्कूल पोखरी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुभारंभ

सीमांत जिला चमोली के विकासखंड पोखरी में शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक हाई स्कूल पोखरी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी और प्रधानाचार्य सत्येन्द्र बुटोला ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।

छात्र-छात्राओने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उनके विद्यालय में क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की अपेक्षा शिवांगी में सबसे अधिक छात्र संख्या है, और अच्छी शिक्षा दिए जाने पर हर कैंपिटेशन में सफल हो रहे है। उन्होने कहा कि हर अभिभावक का अपने बच्चो की पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक है,कहा कि देहरादून आदि स्थानो पर महंगे खर्चे पर पढ़ाई करवाना जरूरी नही है।हमारे विद्यालय के छात्र एनडीए में निकलकर आफ़िसर बन गये है।

वही भंडारी ने चमोली जिले में नवनिर्मित सड़को व बी फार्मा और मेडिकल कॉलेज को लेकर सांसद अनिल बलूनी के प्रयासो और सरकार की भी जमकर तारीफ की

वही कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का भी आगाज किया भंडारी ने कहा कि जो कार्य मेरे विधायक और मंत्री रहते हुए बद्रीनाथ विधानसभा में नहीं हो पाए यदि इस क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मुझे फिर मिलेगा तो छोटे हुये विकास कार्यों को आगे बढ़ने का कार्य करूंगा वही इस अवसर पर भंडारी ने पोखरी क्षेत्र की कई सड़कों की घोषणा भी की जो वर्षों से नहीं बन पाई

वही प्रधानाचार्य सत्येन्द्र बुटोला ने कहा कि हमारा विद्यालय बोर्ड परीक्षाफल में उत्तराखंड में पांचवे नम्बर पर है।

नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओ ने पर्यावरण संवर्धन व ग्लोबलवार्निंग गीत के माध्यम से जानकारी दी।रोली-पोली गीत व सोशल मिडिया के प्रचलन पर बड़ते अपराध, साइबर क्राइम तथा उसके दुरुपयोग की प्रस्तुतियां दी।इस अवसर पर भंडारी द्वारा समस्त जनप्रतिनिधि प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य महिला मंगल दलों शाला ओड़कर सम्मानित किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *