पेंग गांव में वन पंचायत को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

पेंग गांव में वन पंचायत को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

ज्योतिर्मठ /चमोली

पेंग गांव में वन पंचायत की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जल जंगल जमीन के संरक्षण के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ एवं जनदेश संगठन कल्प क्षेत्र द्वारा एक संयुक्त बैठक कर पंचवर्षीय सूक्ष्म नियोजन तैयार करने के संबंध में विस्तार से चर्चा के बाद ग्रामीणों के द्वारा प्लान तैयार किया गया ग्रामीणों ने वन पंचायत को मजबूती करने के लिए वन पंचायत में जल संरक्षण सघन वन तैयार करने का संकल्प लिया गया साथ ही वन पंचायत में पारिस्थितिकी तंत्र को ठीक करने के लिए छोटी-छोटी योजनाएं बनाने का प्रस्ताव रखा गया जिसमें जल संरक्षण के साथ-साथ नमी संरक्षण के कामों को बढ़ावा दिया गया।

पेंग गांव में वन पंचायत को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

वन पंचायत सरपंच राकेश राणा ने कहा कि वन पंचायत में सघन वृक्षारोपण वन अग्नि सुरक्षा जंगली जानवरों के द्वारा फसल नुकसान से बचाने के लिए चैनफिनिशिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए अनुभाग अधिकारी कुलदीप नेगी ने कहा कि लोगों को जन आधारित कार्यक्रमों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। रघुवीरसिंह चौहान वरिष्ठ कार्यकर्ता जनदेश ने कहा कि वन पंचायत को मजबूती के लिए प्रशिक्षण और बैठकों का आयोजन भी किया जाना चाहिए जिससे मानव संसाधनों का विकास होगा।

पेंग गांव में वन पंचायत को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने लोगों को कहा कि ग्रामीण संसाधन विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के साथ मानव संसाधन का विकास आवश्यक है लोग अपने प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंध के लिए काम करने की आवश्यकता है।

ग्रामीणों के द्वारा ट्रैकिंग मार्ग होमस्टे नर्सरी विकास चारा विकास की योजनाओं को बढ़ावा दिया जाय। इस बैठक में शुभम कुमार आयुष राणा देवेंद्र बडवाल मोहन सिंह कुस राणा, जमन सिंह, नंदन सिंह बलवंत सिंह नौमा देवी, लीला देवी, आनंदी देवी नंदी देवी विशौधा देवी राखी देवी, सुनीता देवी उपस्थित थे।