Chamoli
संस्कार द सेकेंडरी स्कूल गौचर ने धूमधाम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में संचालित संस्कार द सेकेंडरी स्कूल गौचर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड सभासद विनोद कनवासी, सभासद चैतन्य बिष्ट पूर्व शिक्षक काला जगमोहन नेगी, डीएस नेगी, भरत नेगी, घिल्डियाल जी ने संयुक्त रूप से किया।

स्कूल परिसर में आयोजित इस समारोह में छात्र – छात्राओं ने थीम “रेट्रो तो मेट्रो सफर ज़िन्दगी का’ जिसमें 60 (साठ) दशक से लेकर मार्डन टाइम के विभिन्न बदलाओं को गीतों और प्रर्दशनी के माध्यम से बखूबी प्रदर्शित किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किऐ गये इस प्रकार के बेहतरीन प्रस्तुतीकरण को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इसके अलावा बच्चों ने गढ़वाली, हिंदी आदि लोक गीतों पर शानदार नृत्य भी प्रस्तुत किया। गढ़वाली गीत में के गुंऊ की होली स्य बांद, आंखों का बांण ना चलो, और मेरी ऊमर के नौजवानों, मेरा जूता है जापानी आदि नये – पुराने गाने गाये गये। अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों की हौसला-अफजाई की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट व प्रवंधक राजेश लिंगवाल, उप प्रधानाचार्य कविता कांडपाल ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों के समक्ष स्कूल की उपलब्धियां गिनाई गई। तथा विद्यालय को सहयोग प्रदान करते रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम मे गुड्डू राजा, सभी शिक्षक – शिक्षिकाऐं व अभिभावक मौजूद रहे।