यमुनोत्री हेलिपैड पर हेली सेवा शुरू कराने की मांग ।

खबर शेयर करें

यमुनोत्री हेलिपैड पर हेली सेवा शुरू कराने की मांग ।

उतरकाशी

उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री धाम के पास गरुड़ गंगा के समीप लगभग 60 लाख रुपये की लागत से बना हेलिपैड पिछले एक साल से अधूरा पड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि हेलिपैड मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण यहां से हेली सेवा शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर एक दिन यहां उतरा था, लेकिन बाद में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इस पर आपत्ति जताते हुए हेलिपैड के उपयोग पर रोक लगा दी।
यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि हेलिपैड को मानकों के अनुसार पूरा कर जल्द हेली सेवा शुरू की जाए, ताकि तीर्थ यात्रियों को सुविधा मिल सके।
समिति के अनुसार, यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने में लगभग 40 दिन ही बचे हैं, लेकिन अभी तक स्नान घाट और सुरक्षा से जुड़े कई जरूरी काम भी शुरू नहीं हुए हैं।
मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने कहा कि गढ़वाल आयुक्त के आश्वासन के बावजूद अभी तक मंदिर परिसर के आसपास कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *