देवखाल के पास लकड़ियों से भरा ट्रक खाई में गिरा, तीन घायल

चमोली

देवखाल के पास लकड़ियों से भरा ट्रक खाई में गिरा, तीन घायल

चमोली जनपद में देवखाल के पास वन निगम की लकड़ियों से भरा एक ट्रक UK 14 CA 4759 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही नंदप्रयाग चौकी से अपर उपनिरीक्षक जतन राणा और कांस्टेबल पंकज मैखुरी तत्काल मौके पर पहुंचे।

देवखाल के पास लकड़ियों से भरा ट्रक खाई में गिरा, तीन घायल

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में सवार वन निगम कर्मचारी मोहन लाल, अनुसूया और वाहन चालक दिनेश का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया।

इसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय रहते घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।