*विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में राधिका प्रथम, अंजलि द्वितीय व अंजलि बुटोला तृतीय स्थान पर रही*

खबर शेयर करें

 

चमोली

*विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में राधिका प्रथम, अंजलि द्वितीय व अंजलि बुटोला तृतीय स्थान पर रही*

राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता संभाव्यता एवं सरोकार विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विकासखंड पोखरी के समस्त विद्यालयों से 29 छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें कु0 राधिका प्रथम, कु0अंजलि द्वितीय व तृतीय स्थान कु0 अंजलि बुटोला ने प्राप्त किया। तथा चयनित प्रति भाइयो को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति-पत्र दिए गये।


शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डॉ.आसिफ अल्वी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर गरिमा महिला चिकित्सा अधिकारी सीएससी पोखरी ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एआई की उपयोगिता एवम् चिकित्सा के क्षेत्र में क्या-क्या अनुप्रयोग हो रहा है विषय पर अपने विचार रखे।। साथ ही जिला समन्वय गंभीर असवाल एवम् विज्ञान ब्लॉक समन्वयक श्री संदीप नेगी ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि,अनुसंधान के प्रति चिंतन और समाज में जागरूकता का संदेश पहुंचता है।
इस अवसर पर संयोजक प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी श्रीमती विजयलक्ष्मी रावत, जिला समन्वय श्री गंभीर असवाल,राजकीय शिक्षा संघ ब्लॉक मंत्री महावीर जग्गी, मुख्य निर्णायक डीसी सती निर्णायक रहे ।
कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक ,शिक्षिकाएं उपस्थित रही। मंच संचालन सुरेंद्र सिंह राणा ने किया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *