स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम
देहरादून।
स्वास्थ्य सेवाओं को जनमानस के लिए सुगम बनाना जिलाधिकारी सविन बंसल की सर्वोच्च प्राथिमिकता में से एक है,इसके लिए जिलाधिकारी निरंतर प्रयासरत भी है। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान बल्ड बैंक न होने तथा स्वीकृत बल्ड बैंक का कार्य वर्षों से लम्बित होनेे की जानकारी प्राप्त की,जिस पर जिलाधिकारी बल्ड बैंक के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु निरंतर कार्यवाही कर रहे है,सबसे पहले कार्यदायी संस्था का चयन करते हुए शासन को डीपीआर प्रेषित की गई,जिसके बाद शासन से ब्लड बैंक भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है,जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा जिससे जनमानस को जल्द ही ब्लड बैंक का लाभ भी मिलने लगेगा,बता दें कि सितम्बर माह में कार्यदायी संस्था नामित करते हुए डीपीआर वित्तीय स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित की गई थी, जिस पर शासन की स्वीकृति मिलने के उपरान्त अब निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।
