महाविद्यालय तलवाड़ी का छात्र संघ चुनाव संपन्न अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव,कोषाध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचित।

खबर शेयर करें

महाविद्यालय तलवाड़ी का छात्र संघ चुनाव संपन्न अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव,कोषाध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचित।

थराली/चमोली

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शनिवार को संपन्न छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद पर कुमारी मानसी ने सुमित कुमार को 94 मतों से हराकर तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अशोक को सुभाष ने 73 मतों से हराकर जीत हासिल की । सचिव पद पर कु मानसी को 156 मत, प्रतिद्वंद्वी सुमित कुमार को 62 मत तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर विजेता सुभाष को 147 मत तथा प्रतिद्वंद्वी अशोक को 74 मत हासिल हुए, कुल 242 छात्र-छात्राओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी ने बताया अध्यक्ष पद पर प्रेरणा सती, उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु, सहसचिव पद पर लक्ष्मी रतूड़ी, कोषाध्यक्ष पद पर शालिनी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। सभी विजेता पदाधिकारियों को परिणाम के पश्चात विद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर शपथ दिलाई गई।प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रतिभा आर्या सहित नोडल सुनील कुमार, डॉ पुष्पा रानी ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु समस्त छात्र छात्राओं, महाविद्यालय तलवाड़ी के प्राध्यापक, कर्मचारियों सहित पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं सुरक्षा की कमान थाना अध्यक्ष थराली पंकज कुमार मय फोर्स मौजूद रहे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *