नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया

खबर शेयर करें

Chamoli 
नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया

चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए कर्णप्रयाग पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। गौचर मार्केट में नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चला रहा था और उसने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही चौकी गौचर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने आरोपी चालक विनोद कुमार (35 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 5 भटनगर, गौचर थाना कर्णप्रयाग को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचाया। मेडिकल परीक्षण में चालक द्वारा अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही संबंधित वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *