प्रदेश की मेरिट सूची में 13 वां स्थान हासिल कर प्रवेश रावत ने बढ़ाया पोखरी का मान

खबर शेयर करें

चमोली
प्रदेश की मेरिट सूची में 13 वां स्थान हासिल कर प्रवेश रावत ने बढ़ाया पोखरी का मान

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पोखरी के छात्र प्रवेश रावत ने शानदार सफलता हासिल करते हुऐ प्रदेश की मेरिट सूची में 13वां स्थान प्राप्त किया है। प्रवेश ने 500 में से 475 अंक हासिल कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रवेश रावत की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।
प्रवेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद,प्रवेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद, मार्गदर्शन तथा नियमित मेहनत को दिया। उनके पिता संजय रावत खंड विकास कार्यालय में प्रशासनिक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता ललिता रावत गृहणी हैं।
भविष्य की योजनाओं पर प्रवेश ने बताया कि वह आगे चलकर सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहते हैं और देश सेवा के लिए एक सफल सिविल सर्वेट बनना चाहते हैं। प्रवेश रावत की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *