पेयजल संकट का सामना कर रहे बमोथ गांववासियों ने किया अधिशासी अभियंता का घेराव

खबर शेयर करें

चमोली 

पेयजल संकट का सामना कर रहे बमोथ गांववासियों ने किया अधिशासी अभियंता का घेराव


पेयजल संकट का सामना कर रहे बमोथ गांववासियों द्वारा पेयजल लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे जल निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुऐ अपने गुस्से का इजहार किया गया।
पेयजल की समस्या का जायजा लेने पहुंचे जल निगम चमोली (गोपेश्वर) के अधिशासी अभियंता आर. सिंह का अपने गांव बमोथ में घेराव कर पेयजल आपूर्ति को नियमित रूप से उपलब्ध कराऐ जाने की बात कही गई। ग्रामीणों का कहना था कि पेयजल स्रोत पर पर्याप्त पानी होने के बाद भी पेयजल निगम ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति करने में लापरवाही बरत रहा है। वहीं गांव में भी वितरण व्यवस्था ठीक नहीं होने से लोगों के सामने पेयजल का गम्भीर संकट गहराया हुआ है।


पंचायत भवन में आयोजित हुऐ घेराव में ग्रामीणों ने पेयजल लाइन के अलाइनमेंट में सुधार, कीचड़ व गन्दिगी युक्त पेयजल टैंकों की सफाई सहित पेयजल आपूर्ति बढ़ाऐ जाने के लिये पाइप एवं जरूरी सामग्री उपलब्ध करा कर पेयजल आपूर्ति बदस्तूर जारी किऐ जाने की मांग की है। चेतावनी देते हुऐ कहा गया है कि शीघ्र ही पेयजल योजना में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण जिला मुख्यालय में आकर विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम आर. सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पेयजल लाइन में सुधार कर शीध्र ही पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर के प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान सेनानी प्रसाद चमोला, एल.पी. लखेड़ा, वन पंचायत सरपंच नरेंद्र भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र मल्ल, धीरेन्द्र चौधरी (रिंकू), पूर्व वन पंचायत सरपंच सुधीर नेगी, पुष्कर सिंह नेगी, विजयपाल सिंह नेगी, त्रिभुवन सिंह रावत, चक्रधर चमोला, राजेश पन्त, पंचम सिंह भंडारी, चण्डी प्रसाद पन्त, रघुनाथ सिंह ठाकुर, मेहरबान सिंह, सुरेन्द्र लाल, अजयकांत , नागेन्द्र नेगी, राजेश्वर प्रसाद सिलोड़ा, विनोद रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा नेगी, महिला समूहों की महिलाऐं, युवक मंगल दल के सदस्यों सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *