यूथ फिजिकल एकेडमी कर्णप्रयाग से प्रशिक्षित 83 में से 68 युवा निकले अग्निवीर सेना भर्ती में चयनित

खबर शेयर करें

Chamoli 
यूथ फिजिकल एकेडमी कर्णप्रयाग से प्रशिक्षित 83 में से 68 युवा निकले अग्निवीर सेना भर्ती में चयनित

अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा के घोषित परिणामों में जनपद चमोली के कर्णप्रयाग स्थित यूथ फिजिकल एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे 83 में से 68 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन हो गया है। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं स्थानीय लोगों ने यूथ फिजिकल एकेडमी की सराहना भी की है।
एकेडमी संचालक अनिल फौजी ने इसे युवाओं की मेहनत , अनुशासन और लगन का परिणाम बताते हुऐ कहा कि सभी चयनित युवाओं ने दिन – रात कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते कहा कि उनके सहयोग एवं विश्वास ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने एकेडमी के प्रशिक्षकों और स्टाफ की मेहनत की भी सराहना की।
स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिये गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुऐ कहा कि युवाओं की यह सफलता अन्य युवाओं को भी प्रेरणा देने का कार्य करेगी। एकेडमी से निकलने वाले एक साथ 68 युवाओं का भारतीय सेना में चयन होने पर युवाओं के परिवारों में खुशी का माहौल है। वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *