Chamoli
गौचर राबाइका व मलारी विद्यालय में लगा भाषाई समर कैम्प
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलारी देवलीबगड में आयोजित समर कैम्प में कक्षा 6 से 12 तक के बालक एवं बालिकाओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक – शिक्षिकाओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा भाषाई कैम्प अधिगम की जानकारी दी जा रही है।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलारी देवली बगड़ में कैम्प का शुभारंभ करते हुए प्रधानाध्यापक निरंजन प्रसाद डिमरी ने सभी बच्चों को कैम्प आयोजन की सार्थकता और भाषाई कैम्प अधिगम की जानकारी दी। उसके बाद प्रथम दिवस पर अध्यापक महावीर नेगी ने बच्चों को अंग्रेजी भाषा के साथ साथ असमिया भाषा में परिचय कराना और छोटे – छोटे शब्दों और वाक्य प्रयोग से वार्ता करना सिखाया गया। भाषाई कैम्प आयोजन के दूसरे दिन भी हिंदी और असमिया भाषा में वार्ता करना, हिन्दी असमिया भाषा में वाक्य प्रयोग करना आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। फैलेस कार्ड्स और समूह में गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिव लाल कोहली, अनिल मेवाड़, कुलदीप सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह नेगी आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महावीर नेगी द्वारा किया गया।
वहीं दूसरी ओर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज गौचर में डायट गौचर के मार्गदर्शन में 27 मई से 02 जून तक बहुभाषित एवं विविधताओं के मध्यनजर आयोजित भारतीय भाषा समर कैम्प में
प्रधानाचार्य डॉ सुमन ध्यानी शर्मा व शिक्षिकाओं द्वारा भारतीय सांकेतिक भाषा के सांकेतिक अक्षरों आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सारदा रावत, साधना, आशादीप मैठाणी, श्रीमती बीना तथा वार्ड सभासद पूनम रावत आदि ने छात्राओं को सभी गतिविधियां कुशलता पूर्वक बताई गई।