थराली में धूमधाम से मनाया भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस।

खबर शेयर करें

थराली में धूमधाम से मनाया भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस।

 

थराली।

रामलीला मैदान थराली स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी , उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को हुआ था, कार्यकर्ताओं के संघर्ष और अपनी विचारधारा पर लगातार चलते हुए हम लोग आगे बढ़ते रहे और आज भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी ने भाजपा के इतिहास व केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा जिस प्रकार केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा राज्य में पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार विकास कार्यों से प्रदेश का विकास कर रही है आज प्रत्येक व्यक्ति भाजपा से जुड़ रहा है और उन्होंने कहा आगामी 2027 का चुनाव भी बीजेपी जीत कर हैट्रिक लगाएगी, इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य हरीश सोनियल, संजय जोशी, नवीन सोनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य भानु प्रकाश फरस्वाण,सुनीता बिष्ट, मुन्नी कंडारी, नरेंद्र राणा, गंगा सिंह बिष्ट, नवीन राता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *