राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

खबर शेयर करें

चमोली 
अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई।इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार चमोली सुश्री दीपशिखा, निर्वाचन विभाग से डीसी सती,कांग्रेस पार्टी के मदन लोहानी,आम आदमी पार्टी के अनूप सिंह एवं निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक मौजूद थे।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *