ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने की डोईवाला में पुनः आईटीआई संचलन की मांग

खबर शेयर करें

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने की डोईवाला में पुनः आईटीआई संचलन की मांग

डोईवाला-

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने आज कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री शौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर डोईवाला में आईटीआई के पुनः संचालन के सम्बंध में बात की।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने बताया कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पुर्व में आईटीआई का संचालन किया जा रहा था, जिसे वर्ष 2018 में उत्तराखण्ड शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन संचालित संस्थान को भवन हस्तांतरित कर दिया गया था। संस्थान के हस्तांतरण एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के बन्द हो जाने के उपरान्त वर्तमान में क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए दूरस्थ आईटीआई संस्थानों में जाना पड रहा है। जिससे उन्हें अनावश्यक समय एवं आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानियों के चलते अधिकांश युवा तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित भी रह रहे हैं।
साथ ही कहा कि भारत सरकार, कौशल विकास एवं उदयमिता मंत्रालय. प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT), नई दिल्ली द्वारा बीती 25 फरवरी 2019 को निर्गत निर्देशों के अनुसार ऐसे Un-served blocks, जहाँ कोई कार्यशील राजकीय आईटीआई उपलब्ध नहीं है, वहाँ आईटीआई संबद्धता मानकों में शिथिलीकरण प्रदान किया गया है, जिससे कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही, डोईवाला क्षेत्र के अन्तर्गत माजरी, छिद्दरवाला, लालतप्पड़,
डोर्डवाला चीनी मिल सहित विभिन्न औधोगिक एवं अर्ध ओधोगिक प्रतिष्ठान संचालित हैं, जहाँ तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं की निरन्तर आवश्यकता बनी रहती है। यदि डोईवाला में पुनः आईटीआई की स्थापना की जाती है, तो स्थानीय प्रशिक्षुओं को निकटवर्ती औधोगिक प्रतिष्ठानों में ऑन-जॉब ट्रेनिंग (OJT) एवं रोजगार के अवसर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा तथा क्षेत्र के औधोगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
अतः क्षेत्र की जनता की दीर्घकालिक मांग एवं स्थानीय युवाओं के व्यापक हितों को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में पुनः राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का पुनः संचालन किया जाये। जिससे कि क्षेत्र के ‘ युवाओं को निकटस्थ स्थान पर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री शौरभ बहुगुणा ने शीघ्र समस्या के निदान की बात कही।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *