रक्त दान कर जवान ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान/चमोली पुलिस 

खबर शेयर करें

इंसानियत का दिल”—रक्त दान कर जवान ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान/चमोली पुलिस 

चमोली 

 जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में रागतोली निवासी एक बुजुर्ग महिला श्रीमती धूमा देवी को गंभीर स्थिति में रक्त की कमी के चलते तत्काल AB⁺ रक्त की आवश्यकता हुई। सूचना मिलते ही *फायर सर्विस चालक नरेश सिंह* ने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचकर 01 यूनिट रक्तदान किया।

समय की नाजुकता और महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह त्वरित कदम जीवन रक्षक साबित हुआ। फायर सर्विस के जवान द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य से न केवल एक बुजुर्ग महिला की जान बची, बल्कि खाकी वर्दी का मानवीय और संवेदनशील चेहरा भी सामने आया।

“रक्तदान – महादान” आइए, हम सभी इस मानवीय कार्य से प्रेरणा लें और समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *