चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पीपलकोटी के होटलों का फायर रिस्क निरीक्षण

खबर शेयर करें

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पीपलकोटी के होटलों का फायर रिस्क निरीक्षण

चमोली 

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत दिनांक 13.04.2026 को *मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट* एवं *एफएसएसओ सुशील कुमार* द्वारा पीपलकोटी स्थित होटल बद्री केदार एण्ड रेस्टोरेन्ट एवं हिमालयन वेलनेस रिसॉर्ट का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं, आपातकालीन निकास मार्गों एवं विद्युत सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही होटल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरण सदैव क्रियाशील अवस्था में रखें तथा कर्मचारियों को समय-समय पर फायर सेफ्टी प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

यात्रा के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि आपात स्थिति में त्वरित निकासी की स्पष्ट योजना तैयार रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

होटल संचालकों से अपील की गई कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए यात्रियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *