पटेलनगर में केबल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

पटेलनगर में केबल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून |

पटेलनगर क्षेत्र में टावर की कॉपर केबल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वादी नरेश सिंह की तहरीर पर 23 नवंबर को कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि देहराखास स्थित कम्पनी टावर से किसी ने केबल (कापर) काटकर चोरी कर ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना पर 26 नवंबर को नया आढ़त बाजार मार्ग के पास से साहिल पुत्र यासीन (22) निवासी ब्रह्मपुरी चौक को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए 4 बंडल कॉपर केबल बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसे के लिए केबल चोरी कर कबाड़ी को बेचने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में अ.उ.नि. दिपेन्द्र रावत, का. विपिन कुमार व का. अरविंद बर्थवाल शामिल रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *