घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला

खबर शेयर करें

घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग।

जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्कता दिखाते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने घोलतीर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में त्वरित कार्रवाई कर चालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के अनुसार चौकी घोलतीर क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टाटा टियागो कार (संख्या UK07 FK 5694) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम ने वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक की पहचान राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. भगवान सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सिलोडी, नारायणबगड़, जनपद चमोली के रूप में हुई है।

चालक ने बताया कि वह ऋषिकेश से नारायणबगड़ जा रहे थे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चालक पूरी तरह सुरक्षित है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और पूरी सावधानी बरतें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *