चमोली का औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

खबर शेयर करें

चमोली 

आगामी  बद्रीनाथ चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी , चमोली  गौरव कुमार के निर्देशन के क्रम में आज दिनांक 09/04/2026 को चमोली का औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान औषधियों के सुरक्षित भंडारण एवं रख-रखाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा औषधियों के वितरण एवं भंडारण संबंधी अभिलेखों की जांच की गयी।

निरीक्षण के दौरान सभी स्टोरों में औषधियों के भंडारण, एक्सपायरी दवाओं की उपलब्धता, शीत तापमान में रखी जाने वाली दवाओं की स्थिति, बिलिंग व्यवस्था, लाइसेंस की वैधता तथा फार्मासिस्ट की उपस्थिति की जांच की गई।

यह निरीक्षण की कार्यवाही आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के क्रम में की गई है, ताकि आम जनमानस को गुणवत्तापरक दवाईयां उपलब्ध करायी जा सके। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि औषधियों के भंडारण, वितरण एवं उपयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *