संस्थागत प्रसव को बढावा देने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

चमोली/गोपेश्वर 

संस्थागत प्रसव को बढावा देने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जनपद चमोली में देवाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम खेता में ग्राम प्रधान कलावती देवी एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता  प्रकाश राम के सहयोग से संस्थागत प्रसव को बढावा देने के लिए एडवोकेसी क्रिया कलाप के तहत लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया गया।

संस्थागत प्रसव को बढावा देने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

साथ ही गांव का भ्रमण कर गर्भवतियों व उनके परिजनों से मुलाकात कर संस्थागत प्रसव के महत्व को समझाया व गर्भवती महिलाओं को दी जा रही विभागीय लाभकारी योजनाओं के तहत इजा बोई शगुन योजना, जननी सुरुक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, डोली पालकी योजना, एवं सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हेली एंबुलेंस योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस दौरान जिला सूचना शिक्षा एवं संचार कोर्डिनेटर उदय सिंह रावत, ब्लाक कार्यक्रम मैनेजर ललित जुयाल बीसीएम आशा कार्यक्रम  सीता देवी , आशा कार्यकत्री मोहिनी देवी मनमती, एवं मानूली देवी खेता मौजूद रहे।