उप जिलाधिकारी थराली ने जेसीबी तथा ट्रैक्टर ट्राली को क्या सीज ।

खबर शेयर करें

उप जिलाधिकारी थराली ने जेसीबी तथा ट्रैक्टर ट्राली को क्या सीज ।

 थराली।

वीरबार को उपजिलाधिकारीथराली पंकज भट्ट के नेतृत्व में नन्दकेशरी से ग्वालदम मोटर मार्ग पर चले रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमिताएं पाई गई। निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर प्लेट एवं बिना वैध लाइसेंस के कार्य करता हुआ पाया गया। साथ ही मौके पर निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन द्वारा मार्ग अवरुद्ध कर अवैध खनन कर खनिज,पत्थर को एकत्रित किया जा रहा था और जेसीबी मशीन भी बिना नंबर प्लेट एवं वैध लाइसेंस के अवैध खनन कार्य करता हुआ पाया गया। उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दोनों वाहनों को मौके पर सीज कर नियमनुसार अग्रेत्तर आवश्यक कार्रवाई की गई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *