मुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार में हों रहे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।7 मार्च को आएंगे अमित शाह

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार में हों रहे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।7 मार्च को आएंगे अमित शाह

हरिद्वार।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 7 मार्च, को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा पुलिस और प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को पूर्ण रूप से तत्पर रखने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अनुशासन, पारदर्शिता और सुचारू संचालन सर्वोपरि है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस को विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न बने और यातायात सुचारू रहे, ताकि आमजन को असुविधा न हो।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *