होली में हुड़दंग मचाया तो अब खैर नहीं, सीओ अनुज कुमार के सख्त निर्देश, श्रीनगर में निकाला गया पैदल मार्च

खबर शेयर करें

होली में हुड़दंग मचाया तो अब खैर नहीं,

सीओ अनुज कुमार के सख्त निर्देश, श्रीनगर में निकाला गया पैदल मार्च

श्रीनगर।

होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इस अवसर पर श्रीनगर क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को श्रीमान सीओ अनुज कुमार द्वारा विस्तार से ब्रीफ किया गया।

सीओ अनुज कुमार ने ड्यूटी पर लगे अधिकारियों एवं जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अराजकता, शराब पीकर वाहन चलाने, जबरन रंग लगाने या शांति व्यवस्था भंग करने की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहार की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ब्रीफिंग के उपरांत सीओ के निर्देशन में श्रीनगर में पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा असामाजिक तत्वों को चेतावनी भी दी गई। बाजार क्षेत्र, मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *