रानों गांव के समीप बोलरो वाहन के नदी में गिरने से चालाक लापता

खबर शेयर करें

चमोली 
रानों गांव के समीप बोलरो वाहन के नदी में गिरने से चालाक लापता

गौचर के समीप बोलेरो वाहन अलकनंदा नदी में गिरने से चालक लापता हैं। घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया गया।
चौकी गौचर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गौचर क्षेत्र अंतर्गत रानो गांव के समीप एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया है। एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा स्थानीय पुलिस एवं परिजनों से जानकारी प्राप्त की गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि वाहन में केवल एक व्यक्ति राकेश सिंह पवार सवार थे, जो घटना के बाद से लापता हैं। एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी किनारे एवं संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया, किन्तु संबंधित व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
अत्यधिक रात्रि एवं अंधेरा के कारण सर्चिंग अभियान को फिलहाल स्थगित किया गया है। सोमवार को प्रातः पुनः विस्तृत सर्च अभियान चलाया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन चालक राकेश सिंह पंवार बिजराकोट रूद्रप्रयाग का निवासी है तथा वह दुर्घटनाग्रस्त वाहन का स्वामी भी था। बताया गया कि लापता चालक गौचर से अपने गांव बिजराकोट जा रहा था।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *