यमुनोत्री मार्ग पर बस पर गिरा मलबा, सभी यात्री सुरक्षित ।

खबर शेयर करें

यमुनोत्री मार्ग पर बस पर गिरा मलबा, सभी यात्री सुरक्षित ।

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री धाम की ओर जा रही एक यात्री बस पर मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे हनुमान चट्टी से लगभग एक किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर गया। इस घटना में बस को आंशिक नुकसान हुआ, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बस को सड़क किनारे सुरक्षित कराया। वहीं, मार्ग पर गिरे पत्थर और मलबे को जेसीबी मशीन की मदद से हटाकर यातायात सुचारु किया गया।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *