दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना उत्तराखंड की ‘लाइफलाइन’ पीएम मोदी को सीएम धामी ने बताया नए भारत का शिल्पकार

खबर शेयर करें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना उत्तराखंड की ‘लाइफलाइन’

पीएम मोदी को सीएम धामी ने बताया नए भारत का शिल्पकार

देहरादून:

 उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें पीएम मोदी ने हिस्सा. इस कार्यक्रम को संबोधत करते हुए सीएम धामी ने पीएम मोदी को नये भारत का शिल्पकार बताया. सीएम धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड की लाइफलाइन बताया.
सीएम धामी ने कार्यक्रम के शुरूआत में भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद सीएम धामी ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने कहा 2014 से पहले देश में विकास की गाड़ी की रफ्तार थम चुकी थी. तब पीएम मोदी ने देश की बागडोर संभाली. सीएम धामी ने पीएम मोदी 28वीं बार उत्तराखंड आ रहे हैं. ये उनके उत्तराखंड प्रेम को दर्शाता है. उन्होंने कहा हर बार पीएम मोदी उत्तराखंड के लिए सौगात लेकर आते हैं.

सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं. सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड के लिए पीएम मोदी का नया विजन रहता है. आज पीएम मोदी उत्तराखंड के लिए एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर की सौगात लेकर आये हैं. उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सफल होगी.

सीएम धामी ने उत्तराखंड को दी जाने वाली सौगात के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. सीएम धामी ने कहा आज उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. इसके लिए केंद्र सरकार की लगातार मदद मिल रही है. उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार लगातार कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं.

सीएम धामी ने कहा जिस अपनत्व के साथ प्रदेशवासियों का अभिवादन किया, वह उनके उत्तराखंड के प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है. मोदी को ‘नए भारत का शिल्पकार’ बताया और इस एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड की ‘लाइफलाइन’ करार दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम धामी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी प्रदेशवासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने नई दिशा और गति प्राप्त की।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और वे अब तक 28वीं बार राज्य का दौरा कर चुके हैं, जो उनके उत्तराखंड प्रेम को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हर बार प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए नई सौगात लेकर आते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बताते हुए कहा कि उनके पास राज्य के विकास के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी विजन है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री उत्तराखंड के लिए एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर की सौगात लेकर आए हैं, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
सीएम धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड आज विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें केंद्र सरकार का लगातार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के समग्र विकास के लिए काम कर रही हैं।
अंत में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदेशवासियों के प्रति जताया गया अपनत्व उनके उत्तराखंड के प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *