वैशाखी पर खरसाली में खुले सोमेश्वर महादेव मंदिर के कपाट

खबर शेयर करें

वैशाखी पर खरसाली में खुले सोमेश्वर महादेव मंदिर के कपाट

उत्तरकाशी

वैशाखी के पावन पर्व पर मंगलवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली (खुशीमठ) गांव स्थित समेश्वर देवता के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
कपाटोद्घाटन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में गहरी धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां सुबह पुरोहितों द्वारा विधिवत हवन-पूजन के बाद मंदिर के द्वार खोले गए। इसके पश्चात भगवान सोमेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कपाट खुलने के बाद दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं सहित गीठ पट्टी क्षेत्र के 12 गांवों के लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान सोमेश्वर महादेव के दर्शन किए, भेंट चढ़ाई और सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नीतू उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजिता राणा, पुजारी संतोष उनियाल, मदन मोहन उनियाल, प्रेम बल्लभ उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, बिपिन उनियाल, रणवीर राणा, जयवीर रावत, सूरज तोमर, किशन सिंह राणा, सुगा सिंह, वृजमोहन तोमर, अनिल राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *