जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली

खबर शेयर करें

चमोली

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद में पशुओं के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही नगर पालिका और निजी संस्थाओं की ओर से संचालित गौशलाओं के संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान नगर पालिका, पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारियों को मवेशियों को छोड़ने वाले पशु पालकों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्र में संचालित मांस की दुकानों में नियमानुसार कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को पशु की दवाई की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की ओर से अल्कापुरी में संचालित गौशाला के विस्तारीकरण को लेकर भी जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में संचालित गौशाला के भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए सीवीओ को निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशीम देव ने बताया कि जनपद में गौवंश के संरक्षण के लिए वर्तमान में 5 गौशलाओं का संचालन किया जा रहा है। जिनके संचालन के लिए नियमानुसार संचालकों को अनुदान का वितरण किया जा रहा है।

 मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी अनिल पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं वर्चुअल माध्यम से जेपी मैठाणी, प्रदीप, एसपी बहुगुणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *