सेवा निवृत्त के बाद अपने गांव बमोथ पहुंचे अध्यापिका का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

Chamoli 
सेवा निवृत्त के बाद अपने गांव बमोथ पहुंचे अध्यापिका का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

राजकीय इंटर कॉलेज मयाली लस्या रुद्रप्रयाग में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त होने पर अमरदेई खत्री का अपने गांव बमोथ पहुंचने पर ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 1989 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूगी पोखरी से प्रारंभ की। इसके बाद उन्होंने दशोली विकासखंड के रोलीग्वाड़, गैरसैंण के प्यूंरा, पोखरी के करछूना सूगी में कार्यरत रहने के बाद वर्तमान में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज मयाली में अपनी सेवाएं प्रदान की।
अमरदेई खत्री 37 वर्ष से अधिक के सेवाकाल में अपने कार्य के प्रति समर्पण एवं अनुशासन से सभी जगह अपनी छाप छोड़ने में सफल रही। यही वजह ‌रही कि विद्यालयों से जुड़े संवंधित गांववासियों द्वारा भी अध्यापिका श्रीमती अमरदेई खत्री को खूब सराहा गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवसिंह पवांर, सहायक अध्यापक संजय काला, यशपाल कैंथुरा, प्रतिभा मंमगाई, सरिता कपर्वाण, सुनीता मैठाणी के अलावा सुर्दशन खत्री, प्रीतम ठाकुर, प्रदीप लखेड़ा, जयंती पंत, बृजमोहन भट्ट, धनसिंह ठाकुर, जगमोहन भट्ट, जितेंद्र मल्ल, कृष्णमोहन भट्ट, अरविंद खत्री, कुलदीप कनवासी, शैलेंद्र खत्री, प्रदीप कनवासी, मयंक खत्री, महावीर रावत, नरेन्द्र भण्डारी, पंचम भण्डारी, अनिल बहुगुणा, चक्रधर चमोला, लक्ष्मी प्रसाद पंत सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *